Cartoon House
This video will help children to learn their CBSE school syllabus of Hindi Language. CBSE Class Hindi | Chapter : सात पूँछ का चूहा
- Hindi Stories For Kids | Saat Poonch Ka Chuha | NCERT | CBSE Syllabus | Story For Kids | Hindi Poem For Kids | Moral Stories | NCERT Lesson | @Catrack Kids TV
कक्षा-
पाठ-
सात पूँछ का चूहा
एक था चूहा। उस चूहे की सात पूंछे थीं।
सब उसे चिढ़ाते सात पूँछ का चूहा सात पूँछ का चूहा।
तंग आकर चूहा गया नाई के पास। उसने नाई से कहा ए नाई,
मेरी एक पूँछ काट दो।
नाई ने एक पूँछ काट दी। अब उसके पास बची सिर्फ छह पूँछे।
अगले दिन जैसे ही चूहा बाहर निकला सब उसे चिढ़ाने लगे
छह पूँछ का चूहा छह पूँछ का चूहा।
चूहा फिर से तंग आ गया। वह गया नाई के पास।
उसने कहा ए नाई मेरी एक पूँछ और काट दो।
नाई ने एक पूँछ और काट दी। अब उसके पास बचीं
सिर्फ पांच पूँछे।
पर अगले दिन सब उसे फिर से चिढ़ाने लगे पाँच पूँछ
का चूहा) पाँच पूँछ का चूहा।
चूहा गया नाई के पास - ए नाई मेरी एक पूँछ और काट
दो। नाई ने एक पूँछ और काट दी। अब उसके पास बचीं
सिर्फ चार पूँछे।
पर सब उसे फिर से चिढ़ाने लगे - चार पूँछ का चूहा, चार पूँछ का चूहा।
चूहा गया नाई के पास। नाई ने एक पूँछ और काट दी। अब
उसके पास बचीं सिर्फ तीन पूँछे।
पर सब उसे चिढ़ाते तीन पूँछ का चूहा, तीन पूँछ का चूहा।
चूहा गया नाई के पास।
नाई ने एक पूँछ और काट दी। अब उसके पास बचीं दो
ही पूँछे।
पर सब उसे चिढ़ाते- दो पूँछ का चूहा दो पूँछ का चूहा।
तो चूहा गया नाई के पास। नाई ने एक पूँछ और काट दी।
अब वह एक पूँछ का चूहा हो गया।
पर सब उसे चिढ़ाते- एक पूँछ का चूहा एक पूँछ का चूहा।
तो चूहा गया नाई के पास। नाई ने आखरी पूँछ भी काट
दी। अब पूँछ ही नहीं बची।
लेकिन पिफर भी सब चूहे को चिढ़ाते - बिना पूँछ का चूहा,
बिना पूँछ का चूहा।
अभ्यास
चूहे ने बेकार ही सातों पूँछे कटवा लीं। सोचो तो, सात पूँछो से वह कितना सारा काम कर लेता। बताओ ये क्या-क्या कर पाते अगर
हाथी के पास चार सूँड होती तो
हाथी के पास चार सूँड होती तो वह अपनी सूँड से बच्चों के लिए बरसात कर पाता।
अलग अलग फल खा पाता।
बहुत सारे बच्चों को उठाकर ऊपर बिठा पाता।
बंदर की तीन पूँछ होती तो
बंदर के पास तीन पूँछ होती तो वह एक साथ तीन डालों को पकड़ लेता।
ऊँट की गर्दन खूब खूब लंबी होती तो
ऊँट की गर्दन खूब खूब लंबी होती तो वह दूर दूर तक देख पाता। ऊँचे ऊँचे पेड़ों से अचे फल खा पाता।
तुम्हारे चार हाथ होते तो तुम क्या क्या कर लेते?
मेरे चार हाथ होते तो मैं एक साथ सभी विषयों का कार्य कर पाती।
एक साथ चार अलग अलग आइसक्रीम खा लेती।
Catrack Kids Channel is an online fun learning educational platform, dedicated to nurturing young minds into young intellectuals.
So let your kids enjoy this fun learning journey with Popular and Latest Videos.
Learn more from new animated educational kids' videos.
Cartoon Description
Cartoon Name : सात पूँछ का चूहा | Hindi Story For Kids | Class 1 Hindi - Chapter 23 | CBSE @Catrack Kids TV Publisher Name : Catrack Kids TV